{"_id":"5cfd4afbbdec2207066cbb17","slug":"156010366715-hamirpur-hp-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी स्थानातंरण का मामला वापस लें, नहीं तो आंदोलन होगा तेज : सीटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी स्थानातंरण का मामला वापस लें, नहीं तो आंदोलन होगा तेज : सीटू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सीटू जिला कमेटी हमीरपुर ने एनआईटी प्रशासन और कैंपस की सफाई कंपनी की तमाम दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की है। सीटू जिला प्रधान प्रताप राणा और सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों को मोहाली स्थानांतरण करने के आदेश दे रहा है, जोकि भारत सरकार की ओर से पारित स्टैंडिंग ऑर्डर का सरासर उल्लंघन है। स्टैंडिंग ऑर्डर में साफ लिखा है कि अगर किसी मजदूर का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करना हो तो मजदूरों की सहमति लेना जरूरी है। कंपनी ने इस विषय में मजदूरों की कोई सहमति नहीं ली गई।
एनआईटी में सफाई मजदूरों को 370 रुपये दैनिक मजदूरी मिलती है। जबकि, पंजाब सरकार का दैनिक वेतन 300 रुपये से भी कम है और यदि कंपनी इन मजदूरों को हिमाचल से स्थानांतरित करती है तो 250 रुपये दैनिक मजदूरी मिलेगी। स्थानांतरित करने वालों को 3000 मासिक वेतन मिलेगा। कंपनी सरकार को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सीटू ने मांग की है कि सफाई कर्मचारियों के समन्वयक डॉ. सिद्धार्थ के खिलाफ मजदूरों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सफाई मजदूर रवि कुमार की मौत का जिम्मेदार ठहराने का मुकदमा दर्ज किया जाए। यदि एनआईटी प्रशासन और कंपनी मजदूरों के स्थानांतरण का मामला वापस नहीं लेती तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सिद्धार्थ सफाई करवाने के लिए मजदूर बरेली, उत्तर प्रदेश से ला रहे हैं और हमीरपुर के स्थानांतरण का बहाना बनाकर बाहर निकाला जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।