{"_id":"5cfd4ad8bdec220775595c16","slug":"15601036336-hamirpur-hp-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहरे कस्बे में पब्लिक लाइब्रेरी बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहरे कस्बे में पब्लिक लाइब्रेरी बनाने की उठी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे में कई सालों से युवा पब्लिक लाइब्रेरी खोले जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन, यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश में कई सरकारें आईं लेकिन, युवाओं की इस मांग पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। कस्बे में लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए 30 से 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय युवाओं में विजय कुमार, राज कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, अरविंद मौर्य, सचिन, कामिनी, नीलम, अंजली ने पब्लिक लाइब्रेरी खोलने की मांग की है। इस संबंध में बड़सर के एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि लोगों की इस मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। वहीं विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि युवाओं की इस मांग को पूरा करवाया जाएगा।