{"_id":"5ced7ac2bdec220775594ea9","slug":"15590673788-hamirpur-hp-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह पहुंचेगी हाइब्रिड सब्जी के बीजों की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह पहुंचेगी हाइब्रिड सब्जी के बीजों की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह आएगी हाइब्रिड सब्जी के बीजों की सप्लाई
जिला के किसानों को सब्सिडी पर प्रदान किए जाएंगे बीज
बीज लेने के लिए कृषि विक्रय केंद्र में संपर्क करें किसान: पठानिया
वर्तमान में किसानों को दिया जा रहा मक्की, बाजरा, चरी और अदरक का बीज
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला में हाइब्रिड सब्जी के बीजों की सप्लाई इस सप्ताह पहुंच जाएगी। इसके बाद किसानों को सब्सिडी पर हाइब्रिड सब्जी के बीज प्रदान किए जाएंगे। बीज लेने के लिए किसान कृषि विक्रय केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं। हाइब्रिड बीजों में भिंडी, खीरा, करेला, घिया, बैंगन, टमाटर, मिर्च और शिमला मिर्च शामिल हैं।
वर्तमान में किसानों को मक्की, बाजरा, चरी, अदरक और माह दाल का बीज प्रदान किया जा रहा है। कृषि विभाग हमीरपुर के पास इस सप्ताह विभिन्न हाइब्रिड सब्जी बीज पहुंच जाएंगे। किसान हाइब्रिड सब्जी के बीज लेने के लिए अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्र में पहुंचें। बता दें कि विभाग की ओर से विभिन्न उच्च क्वालिटी के बीज किसानों को प्रदान किए जा रहे हैं।
वर्तमान में जिला के कृषि विक्रय केंद्रों में मक्की, बाजरा, चरी और अदरक का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन बीजों को खरीदने के लिए लोगों की कृषि विक्रय केंद्रों में भीड़ लग रही है। विभाग की ओर से कृषि विक्रय केंद्रों में पर्याप्त बीजों की डिमांड भेजी गई है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ये बीज प्रदान किए जा रहे हैं। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह पठानिया ने कहा कि हाइब्रिड सब्जी के बीजों की सप्लाई जल्द पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सप्लाई पहुंचते ही बीजों को कृषि विक्रय केंद्रों में भेज दिया जाएगा। उपनिदेशक ने कहा कि मक्की सहित अन्य बीज लेने के लिए किसान जल्द अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचें।