{"_id":"5ccf1e75bdec22072e6f6eb4","slug":"151557077621-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर में जाम की समस्या हुई आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदरौर में जाम की समस्या हुई आम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लदरौर कस्बे में बेतरतीब वाहन खड़ा करने और सड़क पर मनमर्जी से बस रोककर सवारियां बैठाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे यात्रियों, स्कूली बच्चों और सरकारी कार्यालयों को जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुलिस कर्मचारी भी कस्बे में तैनात है, इसके बावजूद जाम की समस्या से कोई छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। लदरौर कस्बा सुपर हाईवे ऊना से कलखर और घुमारवीं से हमीरपुर वाया भराड़ी सड़कों से जुड़ा हुआ है। यहां पर तीनों ओर से वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। बस चालक सड़क पर ही बसों को खड़ी करके सवारियां बैठा रहे हैं। इस वजह से भी यहां जाम लग रहा है। दूसरी तरफ सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े निजी वाहन भी समस्या को और बढ़ा रहे हैं।
इससे सड़क के किनारे पैदल चलने के लिए कोई जगह नहीं रहती है। कस्बे में संतोषी माता का मंदिर होने से हर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। श्रद्धालुओं के गुहार लगाने पर भी सड़क किनारे खड़े किए निजी वाहन नहीं हटाए जा रहे हैं। लोगों में सुनील कुमार, अशोक कुमार, रमेश चंद, विजय, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, निक्का राम, रविकांत, लक्ष्मी देवी, कृष्णी देवी, निशा, कांता देवी, तारा देवी ने मांग की है कि लदरौर में सड़क के किनारे खड़े निजी वाहनों को हटाया जाए। उन्होंने ने कहा कि हजारों रुपये से निर्मित सुपर हाईवे के किनारे लदरौर में बनी वर्षाशालिका के किनारे छोटे वाहन खड़े रहते हैं। यहां से वाहनों को हटाया जाए और यात्रियों की सुविधा के लिए बसें इस जगह पर खड़ी की जाएं। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज प्रभारी कुलवंत ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।