{"_id":"5c83f96abdec2214593a82b2","slug":"151552152938-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित और सुषमा सुजानपुर कॉलेज के सबसे तेज धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित और सुषमा सुजानपुर कॉलेज के सबसे तेज धावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय डिग्री कॉलेज सुजानपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के अंकित ने पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में सुषमा ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान अर्जित कर कॉलेज के सबसे तेज धावक-धाविका होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। डिग्री कॉलेज सुजानपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सुषमा कुमारी ने स्वर्ण पदक, प्रियंका ने रजत और काजल ने कांस्य पदक हासिल किया है। 200 मीटर में सुषमा ने स्वर्ण, प्रियंका ने रजत, काजल ने कांस्य पदक, 400 मीटर में सुषमा ने स्वर्ण, सपना देवी ने रजत तथा प्रियंका देवी ने कांस्य पदक हासिल किया। 800 मीटर स्पर्धा में प्रिया ने स्वर्ण, आशा ने रजत और दीक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं, लंबीकूद स्पर्धा में सुषमा ने स्वर्ण, शिवानी ने रजत और प्रियंका देवी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। ऊंची कूद प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने स्वर्ण, शिल्पा ने रजत तथा आशा देवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। भाला फेंक में प्रिया कुमारी ने स्वर्ण, सुषमा ने रजत और नेहा ने कांस्य पदक, चक्का फेंक में अंजली ने स्वर्ण, सुषमा ने रजत और प्रिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। गोला फेंक स्पर्धा में सुषमा को स्वर्ण, काजल को रजत और प्रिया को कांस्य पदक मिला।
लड़कों की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में अंकित ने स्वर्ण, रोहित ने रजत तथा शुभम ने कांस्य पदक हासिल किया जबकि, 200 मीटर में अरुण को स्वर्ण, अजय को रजत, सुरजीत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 400 मीटर में अरुण को स्वर्ण, रजत को रजत पदक, विशाल को कांस्य पदक मिला। 1500 मीटर दौड़ में अमित ने स्वर्ण, निशांत ने रजत तथा सर्वजीत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर दौड़ में आशीष, सर्वजीत, शुभम और अरुण ने प्रथम, अंकित, कार्तिक, रोहित और निशांत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लंबीकूद में अभिषेक ने स्वर्ण, अभिनव ठाकुर ने रजत, शुभम ने कांस्य, ऊंची कूद स्पर्धा में सचिन ने स्वर्ण, दिग्गज कालोत्रा ने रजत तथा अक्षय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। गोला फेंक में नीतिश ने स्वर्ण, सौरभ को रजत तथा अमन शर्मा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। चक्का फेंक स्पर्धा मे सुशांत ने स्वर्ण, अनुज ने रजत तथा सत्यपाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनिल गौतम, पीटीए अध्यक्ष सुखदेव सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जगन कटोच, नरेश राणा और सुमित वर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।