{"_id":"5c322fbbbdec222d51419294","slug":"151546792891-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"06smlhmp18180102278.sty","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
06smlhmp18180102278.sty
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर/सलौणी (हमीरपुर)। जिले के आठवें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बयाड़ में किया गया। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम आम जनता का लोकप्रिय कार्यक्रम बन चुका है। अब तक प्रदेश में हुए जनमंच कार्यक्रमों के माध्यम से 20 हजार से भी अधिक लोगों की शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। अधिकारी जन मंच और प्री जन मंच में प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और कई का मौके पर समाधान किया और कइयों का जल्द समाधान होने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों कड़साई, ननावां, मोरसू सुल्तानी, कलोहन, टिक्कर राजपूतां, कनोह, करेर, पाहलू, मक्कड़ और सौर सहित आसपास की अन्य ग्राम पंचायतों के कुल 87 लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, भू राजस्व तथा अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें जनमंच में रखीं। वहीं, प्री जन मंच में प्राप्त 56 शिकायतों में से 46 का मौके पर निपटारा किया गया। उन्होंने जन मंच कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई 31 विभिन्न प्रकार की शिकायतों के 10 दिन के भीतर निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर 10 इंतकाल तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी बनाए गए। जनमंच के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें 252 लोगों की जांच की गई। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से लगाए गए निशुल्क कैंप में 172 लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा, एसपी रमन कुमार मीणा, एडीसी रत्न गौतम, एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए डा. सुनील चंदेल, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
बाक्स...
एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम का किया शुभारंभ
120 महिलाओं को वितरित किए रसोई गैस कनेक्शन
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने जनमंच अवसर पर एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम का स्कूल परिसर में पौधा रोपित कर शुभारंभ किया। उन्होंने बेटियों की माताओं जिनमें ब्याड़ कलां की प्रीतिका शर्मा, अनवी देवी, नाहौल की तमन्ना देवी, तंगोल की स्मृद्धि शर्मा, ननावां की प्रीतिका ठाकुर, निशिता, वंशिका, कलोहन की समारिया, अक्षिता तथा देबड़ की सिमरन को प्रशस्ति पत्र तथा एक-एक औषधीय पौधा देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत 10 बेटियों साक्षी, रंजना, अर्पिता, पलक, कौशल, मीनाक्षी कौशल, सेजल शर्मा, हर्षिता कुमारी, कोमल कुमारी, कनिका कुमारी तथा परमीत गर्ग को 10-10 हजार रुपये की एफडी भी प्रदान की। वहीं मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 120 महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए।