{"_id":"5bddde4ebdec2269360cb4c8","slug":"151541267022-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी बिजली से बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी बिजली से बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष घायल
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति बमसन के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर शनिवार सुबह बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में टौणी देवी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। रणजीत ठाकुर निवासी चारियां दी धार प्रतिदिन की दिनचर्या के तहत पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए पत्तियां काट रहे थे। इस दौरान मौसम काफी बिगड़ गया और वह बिजली गिरने से इसकी चपेट में आ गए। बिजली की चपेट में आने से वह मौके पर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत टौणी देवी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया। लगभग दो घंटे बाद उन्हें होश आया। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डा. अनिल वर्मा का कहना है कि घायल की सेहत में सुधार है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन