{"_id":"5b815f9242c79246400aaba9","slug":"151535205266-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करें गैस सिलिंडर की पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करें गैस सिलिंडर की पेमेंट
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अब एलपीजी सिलिंडर का भुगतान डेबिट और क्रेडिट कार्ड से होगा। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर रिफिल करवाते समय गैस एजेंसी में नकद राशि का भुगतान करने के झंझट से निजात मिलेगी। इसके साथ ही ओवरचार्जिंग की शिकायतों से भी मुक्ति मिलेगी। हमीरपुर में कैशलेस भुगतान सुविधा शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में अभी तक गैस एजेंसी में ही स्वाइप मशीन लगाई गई है। लेकिन, आने वाले समय में होम डिलीवरी करने वाले गैस एजेंसी के कर्मचारियों के हाथों में भी स्वाइप मशीनें होंगी। इसके साथ ही उपभोक्ता चाहे तो गैस एजेंसी के वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन भुगतान कर सकता है। जिससे उन्हें कुछ छूट की भी सुविधा मिलेगी।
एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन ही हो रही है। उपभोक्ता मोबाइल पर कॉल कर गैस सिलिंडर की बुकिंग करवा रहे थे। लेकिन, अब ऑनलाइन एवं डिजिटल भुगतान की सुविधा भी शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक प्रदेश के शिमला और धर्मशाला में ही ऑनलाइन भुगतान यानी कैसलेस सुविधा मिल रही है। अब हमीरपुर में भी यह सुविधा शुरू हो गई है। सब्सिडी सीधे ग्राहक के खाते में जा रही है। मंत्रालय ने ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट के बाद धीरे-धीरे सारी स्कीमों को ऑनलाइन करना शुरू कर दिया है। इधर, हमीरपुर गैस एजेंसी के संचालक हरीश नंदा ने कहा कि उन्होंने गैस एजेंसी में स्वाइप मशीन लगाई है। उपभोक्ता एजेंसी में आकर ऑनलाइन भुगतान करवा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ समय के बाद फील्ड कर्मचारियों को भी स्वाइप मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उधर, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षयेंद्र सिंह ने कहा कि हमीरपुर में गैस एजेंसी स्तर पर स्वाइप मशीनें लगाई गई हैं। उपभोक्ता आईओसी की वेबसाइट और गैस एजेंसी में जाकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कैशलेस भुगतान कर सकते हैं।