{"_id":"5b5b222f4f1c1bb15c8b4cb6","slug":"151532699183-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत से गिरने से वृद्ध व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की छत से गिरने से वृद्ध व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में घर की छत से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई है। बुजुर्ग घर के लेंटर पर जमा हुए बारिश के पानी को निकालने के लिए गया था। पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। उधर, पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरण दास (70) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के लेंटर से वर्षा के पानी को झाडू से निकाल रहा था। इस दौरान अचानक पांव फिसलने के कारण वह घर की पहली मंजिल से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर गहरी चोटें आ गईं। गिरने के बाद चरण दास बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में चरण दास को परिजनों ने भोरंज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे कुछ दिन पूर्व ही चरण दास को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी और उसके सिर पर टांके लगे हुए थे। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत का कहना है कि चरणदास की मौत लेंटर से गिरकर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं चरण दास की आकस्मिक मौत पर जाहू पंचायत प्रधान राजू, उपप्रधान चमन लाल, पंचायत प्रतिनिधि सुषमा शर्मा, पूर्व उपप्रधान तिलक राज शर्मा, जाहू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, सचिव सीता राम धीमान, सहसचिव सोनवीर, अजीत सिंह ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।