फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स की सीटें फुल

हमीरपुर कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स की सीटें फुल

Mon, 25 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स की सीटें फुल
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में विभिन्न संकायों के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग सोमवार को हुई। हमीरपुर सहित, बड़सर, चकमोह, नादौन और भोरंज महाविद्यालयों में भी पहली काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के बाद कई छात्र खुश होकर तो कई छात्र नंबर न पड़ने के कारण मायूस होकर घर लौटे। कॉमर्स और नॉन मेडिकल संकाय को छोड़ आर्ट्स और मेडिकल संकाय में ज्यादा आवेदन प्राप्त नहीं हो पाए हैं। इस कारण केवल कॉमर्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, कंप्यूटर साइंस आदि विषयों की मेरिट लिस्टों की बारी में छात्रों की धड़कनें तेज रहीं।
विज्ञापन

वहीं बॉटनी और जूलॉजी सहित आर्ट्स के सभी विषयों में आवेदन कम होने से सभी आवेदनकर्ता छात्रों का नंबर पड़ गया है। केवल राजनीति शास्त्र में ही 80 सीटों के मुकाबले 81 आवेदन आए हैं। अब चयनित छात्रों की फीस जमा होना शुरू हो गई है। इसके बाद 26 जून से खाली सीटों वाले विषयों के लिए छात्र दाखिला फॉर्म भर सकते हैं। जिन विषयों में सीटें भर चुकी हैं, उनमें दाखिला नहीं होगा। जो छात्र 27 जून तक दाखिला नहीं लेंगे, उनके नाम काटकर दूसरी काउंसलिंग के छात्रों के नाम डाल जाएंगे। हमीरपुर कॉलेज में सभी विषयों में से फिजिक्स की मेरिट अधिकतम 95 तो न्यूनतम 70.6 गई। वहीं केमिस्ट्री 94.2 और 77, गणित 93.6 और 70, बॉटनी, 92.2 और 61.6, जूलॉजी 96 और 67, कंप्यूटर साइंस 82.2 और 62, अर्थशास्त्र 88.4 और 53.6, म्यूजिक वोकल 76.6 और 46, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल 76.6 और 46, जेएमसी में 73.4 और 50, समाजशास्त्र में 75.6 और 44, संस्कृत में 65.4 और 50, हिंदी में 89.2 और 47.4, लोक प्रशासन में 68.6 और 50.4, फिजिकल एजुकेशन में 83 और 50, भूगोल शास्त्र में 89.2 और 47.4, अंग्रेजी में 67.4 और 53.2 और राजनीति शास्त्र में अधिकतम 93 और न्यूनतम 61.6 फीसदी अंकों वाले छात्रों का मेरिट लिस्ट में नंबर पड़ा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने कहा है कि पहली काउंसलिंग से खाली बची सीटों पर ही अब दाखिला फॉर्म लिए जाएंगे। जिन विषयों में सीटें खाली नहीं होंगी, उनमें अब दाखिला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed