{"_id":"5ad778344f1c1b6e098b533c","slug":"151524070452-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने वृद्ध महिला को किया लहुलूहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने वृद्ध महिला को किया लहुलूहान
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में बुधवार सुबह एक सांड के हमले से वृद्ध महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर कर दिया।
65 वर्षीय निर्मला देवी निवासी गांव साई बटराण बुधवार को घर से दवाई लेने के लिए नादौन आई थी। जहां दवाई लेने के बाद जब वह घर को बस लेने के लिए बस अड्डा पहुंची तो वहां अचानक एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि इस दौरान कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोगों ने पानी आदि फेंक कर उसे सांड के चंगुल से बचाया। इस दौरान दो युवकों गोरू तथा आशू ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर व बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसे नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया है। नादौन अस्पताल के डॉ. हितेश का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। सिर पर चोट होने के कारण महिला को सीटी स्कैन के लिए लिखा गया है।