{"_id":"5a2425274f1c1b4e718b7057","slug":"151512318247-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदू नीलू दो सखियां... नाटी ने मोहा सबका मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदू नीलू दो सखियां... नाटी ने मोहा सबका मन
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि शिक्षक तिलकराज शर्मा रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रिंसिपल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्राओं प्रिया, अदिति, मेघना, लक्ष्मी व शिल्पा ने बिंदू नीलू दो सखियां.... पर नाटी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। छात्र अमन, निखिल, विकास, प्रिंस व विशाल ने पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किया। पंजाबी गिद्दे से छात्राओं पूजा, प्रिया, अदिति, मेघना, लक्ष्मी, शिल्पा, मोनिका व सहेलियों ने धमाल मचाई। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों व कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को इनाम बांटे। उन्होंने स्कूल को 11 हजार की राशि प्रदान की है। इस अवसर पर शिक्षक मदन लाल, राजकुमार, आईडी धीमान, नरेश कुमार, कुलदीप कुमार, रश्मि ठाकुर, अनीता शर्मा, कल्पना आदि मौजूद रहे।