{"_id":"65e369a398f1fc7190075cdd","slug":"151-schools-will-be-included-in-the-chief-ministers-school-of-excellence-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122688-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 151 स्कूल मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 151 स्कूल मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में होंगे शामिल
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में सरकारी स्कूलों को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना के तहत जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर ने छह शिक्षा खंडों से 151 स्कूलों का चयन कर रिपोर्ट को शिक्षा निदेशालय भेज दिया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में योजना के अंतर्गत कार्य शुरू किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकें।
आगामी शैक्षणिक सत्र में इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू किए जाने की योजना है। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत इन स्कूलों में विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभाग की तरफ से इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। निदेशालय से मंजूरी मिलते ही इन स्कूलों में जरूरी संसाधनों को जुटाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। योजना के तहत यह विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि उन स्कूलों का इस योजना में चयन हो, जहां पर बच्चों की संख्या पहले से बेहतर है। इन स्कूलों की खास बात यह होगी कि हर कक्षा के लिए अलग से अध्यापक तैनात होगा। इससे शिक्षा के गुणवत्ता स्तर में सुधार होगा। इसके अलावा इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा भी विद्यार्थियों को मिलेगी।
इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि जिले के 151 स्कूलों को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना में शामिल किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधा मिलेगी। अंग्रेजी माध्यम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर सिस्टम से पढ़ाई करेंगे।