फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   150 shops auctioned, kiosk holders still empty handed

Hamirpur (Himachal) News: 150 दुकानें कर दीं नीलाम, खोखाधारक फिर भी खाली हाथ

Wed, 21 Feb 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
150 shops auctioned, kiosk holders still empty handed
किराया भुगतान न होने से स्पोर्टस कांप्लेक्स हमीरपुर में बंद पड़ी दुकानें। संवाद
हमीरपुर। स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर की 150 दुकानों के निर्माण के बाद भी खोखाधारक अभी तक दुकानों के लिए नगर परिषद के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। 12 पात्र खोखाधारकों को अभी तक दुकानें नहीं मिल सकी हैं। 150 में से 70 दुकानों का किराया लंबे समय से लंबित है।
विज्ञापन


किराये की उगाही तो दूर अभी तक दुकानदारों से इस सिलसिले में पत्राचार तक नहीं किया गया है। कोई भी नोटिस अभी इन दुकानदारों को जारी नहीं हुआ है। दो साल से दुकानों का किराया नहीं मिल रहा है और पात्र खोखाधारक जिन्हें सस्ती किराया दरों पर दुकानें आवंटित होनी थी वह भी दुकानें न मिलने से कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। शॉपिंग कांप्लेक्स सोसायटी की संचालन व्यवस्था सवालों में बनी हुई है। यहां पर कारोबार चमकने के बजाय पिछले दो साल से पिटता जा रहा है। कारोबारी हजारों का किराये चुकाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। कारोबार शुरू करना तो दूर यह व्यापारी दुकानें खोलने तक की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। दरअसल बस स्टैंड हमीरपुर के सामने से पुरानी खोखा मार्केट को हटाकर खोखाधारकों को शॉपिंग कांप्लेक्स में सस्ती किराया दरों पर दुकानें दी गई हैं। इस दौरान कुछ किरायेदार दुकानों के आवंटन के दौरान विवाद के चलते कोर्ट में चले गए हैं। मामले में कोर्ट का निर्णय आने तक प्रशासन की ओर से बची हुई दुकानों की नीलामी कर दी गई है। अब 12 ऐसे खोखाधारक हैं जिनकी तरफ से दुकानों के लिए दावा प्रस्तुत किया गया है। ऐसे में एक तरफ पात्र लोगों को दुकानें नहीं मिल पा रही हैं, दूसरी ओर दो साल से किराया न देने वाले व्यापारी दुकानें खोलने तक को तैयार नहीं है। कई ऐसे व्यापारी भी हैं जिन्होंने न किराये का भुगतान किया और न ही आवंटन के बाद से अभी तक दुकानें खोली हैं।
विज्ञापन






दुकानें चलाने में असमर्थता जता रहे दुकानदार

सोसायटी की तरफ से दो साल पूर्व हुई दुकानों की नीलामी में व्यापारियों ने दुकानें तो किराये पर लीं, लेकिन इन्हें खोला नहीं। कुछ व्यापारियों ने दुकानों में कारोबार न करने को लेकर नगर परिषद को सूचित कर दिया है। कुछ ऐसे भी व्यापारी हैं जो सोसायटी को सूचना दिए बिना ही दुकानें संचालित करने से हाथ पीछे खींच चुके हैं। इन व्यापारियों का किराये का भुगतान लाखों में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स सोसायटी हमीरपुर के मेंबर सेक्रेट्री एवं एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी का कहना है कि 12 लोगों के आवेदन दुकानों के लिए पुन: प्राप्त हुए हैं। इस विषय पर सोसायटी की तरफ से उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed