{"_id":"628a7fc8e173057bb67e4565","slug":"15-ayush-wellness-centers-of-the-district-including-jolsappad-gwalpathar-will-be-decorated-hamirpur-hp-news-sml409710962","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोलसप्पड़, ग्वालपथर समेत जिले के 15 आयुष वेलनेस केंद्र संवरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोलसप्पड़, ग्वालपथर समेत जिले के 15 आयुष वेलनेस केंद्र संवरेंगे
विज्ञापन
ायाकल्प के बाद सुंदर बना आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर ग्वालपत्थर।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नादौन के अंतर्गत आने वाले दो आयुष स्वास्थ्य वेलनेस केंद्रों जोलसप्पड़ और ग्वालपथर समेत जिले के 15 वेलनेस केंद्रों का कायाकल्प होगा। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करके वेलनेस केंद्रों को बनाया है। अब इनमें स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने के साथ चित्रकारी के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं में पंचकर्मा, योग, लैब सहित अन्य सुविधाएं इनमें दी जाएंगी।
उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नादौन डॉ. सुनीता भारती ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार और निदेशक आयुर्वेद हिमाचल प्रदेश के माध्यम से प्रदेश के सभी वेलनेस केंद्रों का कायाकल्प कार्य चल रहा है। इन केंद्रों में एक निजी कंपनी के माध्यम से बढ़िया किस्म की चित्रकारी करवाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश विभाग दे रहा है। इससे यह अलग किस्म के आयुष स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र नजर आएंगे। वहीं, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देशराज ने बताया कि जिले में छोटे-बड़े कुल 77 आयुष अस्पताल हैं।
इनमें से 31 को अपग्रेड करके आयुष स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र बनाया गया है। इन 31 में से 15 का कायाकल्प कर यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और केंद्रों की दीवारों पर चित्रकला के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही जिले के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसकी सूची बनाकर निदेशक आयुर्वेद विभाग हिमाचल प्रदेश के कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।