{"_id":"5c2500d3bdec2256ed2b8974","slug":"141545928915-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है। अस्पताल में पुरानी मशीन होने के कारण इसमें कोई न कोई खराबी अक्सर रहती है। बुधवार और वीरवार को भी मशीन का कोई सॉफ्टवेयर खराब हो गया। इससे मशीन ने काम करना बंद कर दिया। अस्पताल में सीटी स्कैन न होने के कारण मरीजों को भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा। सीटी स्कैन के लिए आए मरीजों को निजी लैबों में महंगे दामों पर सीटी स्कैन करवाना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खर्चा भी बढ़ रहा है।
अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में लोगों को आए दिन कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। अगर बिजली गुल हो जाए या कोई घोषित कट हो तो विभाग में बिजली बैकअप की सुविधा नहीं है। इस कारण कई बार सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे नहीं हो पाते हैं। अब मशीन में खराबी आने के कारण लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक हानि के साथ-साथ शारीरिक और समय की भी हानि हो रही है। लोगों में रमेश कुमार, अरविंद कुमार, विनोद शर्मा, राजेश कुमार आदि का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन नहीं हो रहे हैं। इस कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से सीटी स्कैन मशीन को ठीक करवाने की मांग की है।
जल्द ठीक करवा दी जाएगी मशीन : एचओडी
रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी डा. पवन सोनी का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन के सॉफ्टवेयर में खराबी आई है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर को मशीन ठीक करने के लिए बुलाया गया है। मशीन जल्द ही ठीक करवा दी जाएगी।