फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पैरवीं-बाड़ा वाया खलौत बल्ला सड़क की हालत खस्ता

पैरवीं-बाड़ा वाया खलौत बल्ला सड़क की हालत खस्ता

Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत पैरवीं-बाड़ा वाया खलौत बल्ला सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह से टारिंग उखड़ी हुई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में रोष पनप रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। पैरवीं-बाड़ा वाया खलौत बल्ला सड़क की पिछले कई सालों से मरम्मत नहीं हो पाई है। मरम्मत न होने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों में जगत राम, अशोक, लक्की, काका, संजीव, मिलखी राम, राजीव, राजेश, चंद्रजीत, विनोद कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, चंदू राम, राजू आदि ने कहा कि पैरवीं से बल्ला सड़क पर हर समय कीचड़ का आलम बना रहता है। लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को सड़क की मरम्मत करवाने के बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। लोगों ने कहा कि अगर सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि यह समस्या विभाग के ध्यानार्थ है। शीघ्र ही सड़क पर पैचवर्क कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed