{"_id":"5b93d948867a557ec074adba","slug":"141536416072-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोंडला में शार्ट सर्किट से दो मजिला स्लेटपोश मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोंडला में शार्ट सर्किट से दो मजिला स्लेटपोश मकान राख
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत पट्टा के गांव द्रोंडला में शॉर्ट सर्किट से एक दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख हो गया। इस अग्निकांड से परिवार के सदस्यों ने तो बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली लेकिन, मकान में रखा सारा सामान और दो कमरे पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गए। दमकल विभाग ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
शुक्रवार देर रात करीब दो बजे राम सिंह पुत्र लेहरू राम गांव द्रोंडला डाकघर स्नेड के दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान के एक कमरे से आग की लपटें उठते देख परिवार के सदस्य बाहर निकल गए। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। आग की लपटें उठता देख उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिसमें दो कमरे, इमारती लकड़ी, स्लेट, घरेलू सामान, इलेक्ट्रानिक उपकरण और करीब 80 हजार रुपये की नकदी शामिल है।
स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकांड के कारण परिवार को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।