{"_id":"5b815f9642c79246382cf678","slug":"141535205270-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विज्ञान सम्मेलन में विजेता रहे स्कूल सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विज्ञान सम्मेलन में विजेता रहे स्कूल सम्मानित
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। महाराजा संसार चंद स्कूल सुजानपुर में आयोजित दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता एवं सम्मेलन में उपमंडल के 45 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देशराज भड़वाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्विनी चंबयाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें विजेता रहने वाले स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ विजेता स्कूलों के छात्रों का जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन भी किया गया। देशराज ने कहा कि वर्तमान में समाज में बढ़ती हुई समस्याओं के समाधान के लिए नई-नई तकनीकें अपनानी होंगी। पूरे देश में वर्तमान में कूड़े की समस्या गंभीर बनी हुई है। इसके लिए सब को मिलकर कार्य करना होगा।