{"_id":"5b7aee7a42c792464b1c49da","slug":"141534783098-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के डिपुओं में नहीं मिल रही मूंग की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के डिपुओं में नहीं मिल रही मूंग की दाल
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के डिपुओं में मूंग दाल नहीं मिल रही है। जिले के गोदामों में इस माह मूंग दाल की सप्लाई नहीं पहुंची है। सस्ती राशन की दुकानों में पसंद के आधार पर उपभोक्ताओं को चार दालों में से तीन दालें मिलती हैं। इन दालों में उड़द, दाल चला, मसूर और मूंग दाल शामिल है। लेकिन, गोदामों में मूंग दाल की सप्लाई नहीं पहुंची है। इस कारण लोगों को केवल सस्ती राशन की दुकानों से उड़द, चना दाल और मसूर ही लेने पड़ रहे हैं। हालांकि उपभोक्ता मूंग को तव्वजो देते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग मसूर की दाल नहीं खरीदते हैं। डिपुओं से उड़द, चना दाल व मूंग की दाल ही लेते हैं।
जिले के डिपुओं में मूंग दाल की सप्लाई नहीं पहुंचने से लोग बाहर की दुकानों से महंगे दामों पर दाल खरीदने को मजबूर हैं। वहीं उपभोक्ताओं को चार दालों में से पसंद भी नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं कृष्ण कुमार, रामदास, विपन शर्मा, विनोद कुमार, संजय, मीना, सरोज देवी आदि ने विभाग से मूंग दाल की सप्लाई करने की मांग उठाई है। डीएफएससी हमीरपुर शिवराम राही का कहना है कि इस माह मूंग की दाल की सप्लाई नहीं आई है। जैसे ही सप्लाई पहुंचेगी डिपुओं में उपभोक्ताओं को मूंग दाल उपलब्ध करवा दी जाएगी।