फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नशेड़ी का चेहरा ही दर्शाता है उसमें नशे की प्रवृति : बलवीर

नशेड़ी का चेहरा ही दर्शाता है उसमें नशे की प्रवृति : बलवीर

Fri, 10 Aug 2018 05:44 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला-
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया, नशे से नरक बनती है जिंदगी
नशेड़ी का चेहरा ही दर्शाता है उसमें नशे की प्रवृति : एएसपी
कहा, नशे से होती है शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि
गुरुकुल स्कूल पक्काभरो में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में दी अहम जानकारियां
स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनसूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने स्वस्थ जीवनशैली के तरीके बताए
एएसपी ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली और ट्रैफिक नियमों से करवाया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्काभरो हमीरपुर में शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ के सौजन्य से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को अहम जानकारियां दी गईं। छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, पुलिस की कार्यप्रणाली और ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं जन सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशेड़ी व्यक्ति का चेहरा ही उसकी नशे की प्रवृत्ति को दर्शाता है। नशा करने वाले इंसान का चेहरा मुरझाया रहता है। नशे से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक हानि होती है। नशे से जिंदगी नरक बन जाती है।
उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति शीघ्र बीमारियों की चपेट में आ जाता है। पहले वह नशे पर रुपये व्यर्थ गंवाता है, उसके बाद परिवार के आर्थिक संसाधन उस व्यक्ति के इलाज पर खर्च होते हैं। उन्होंने छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, विभिन्न अपराधों में सजा के प्रावधानों, साइबर क्राइम, मोबाइल फोन के दुरुपयोग और ट्रैफिक नियमों पर भी जागरूक किया। वहीं, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं जन सूचना अधिकारी ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश में नशे का सबसे ज्यादा कारोबार है। नशे का व्यापार करने वाले लोग पहले तो युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसा रहे हैं, उसके बाद जब युवक नशे का आदी हो जाता है तो उससे मनमाने दाम नशे के वसूलते हैं। नशेड़ी युवक नशे के लिए विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य जीवनशैली के बारे में छात्रों को जागरूक किया। सेहत के लिए जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट आदि के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इस दौरान कई बच्चों ने दोनों अतिथियों से विभिन्न प्रकार के सवाल भी पूछे और अपने संदेह को दूर किया।
विज्ञापन


बच्चों के सवाल
शराब की बिक्री पर रोक क्यों नहीं : प्रियांशू
जमा दो नॉन मेडिकल संकाय के छात्र प्रियांशू ने एएसपी बलवीर सिंह से पूछा कि जब शराब पीने से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है तो इसकी बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगती? इस पर एएसपी ने कहा कि बिक्री पर रोक सरकार लगा सकती है लेकिन, समाज के लोग इस नशे के प्रति लोगों को जागरूक करके लोगों को इसके दुष्प्रभाव से बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंबाकू पदार्थों पर लगे रोक : नितिन
स्कूल के जमा दो नॉन मेडिकल के छात्र नितिन शर्मा ने भी एएसपी बलवीर सिंह से तंबाकू पदार्थों पर रोक लगाने के बारे में पूछा। एएसपी ने कहा कि प्रदेश में खुले में और शिक्षण संस्थानों के नजदीक तंबाकू बेचना अपराध है। यदि कोई नशा बेचता है तो छात्र गुप्त रूप से उसकी शिकायत पुलिस को कर सकते हैं। छात्रों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

क्या हैं नशा सप्लाई करने के साधन : सार्थक
जमा दो नॉन मेडिकल के छात्र सार्थक भाटिया ने जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनसूचना अधिकारी सतीश शुक्ला से पूछा कि जब नशा इतना हानिकारक है और कानून के विपरीत है तो विभिन्न नशीले पदार्थ प्रदेश में कैसे पहुंच रहे हैं? इस पर शुक्ला ने कहा कि नशेड़ियों ने इसके लिए अवैध तरीके से यातायात के साधन रखे हैं। जिनके माध्यम से वह नशे की सप्लाई करते हैं।

हेल्थ केयर के मिले टिप्स : नितिका
जमा दो नॉन मेडिकल की नितिका भंडारी ने कहा कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम से उन्हें कानून की जानकारी और हेल्थ केयर के बारे में टिप्स मिले हैं। नशे के अलावा क्या चीजें स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, इसके बारे में जानकारी मिली है। जो चीजें स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती हैं वह उनका त्याग करेंगी।

नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को करेंगी जागरूक : पारूल
जमा दो मेडिकल संकाय की पारूल ने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशों और उनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी मिली है। वह इन नशों और इनके दुष्प्रभावों के बारे में अपने आसपास मौजूद लोगों को भी जागरूक करेंगी। समाज की बेहतरी के लिए वह कार्य करेंगी।

जानकारियों का करेंगी प्रचार : प्रीतिका
जमा दो मेडिकल संकाय की प्रीतिका का कहना है कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कई प्रकार की जानकारियां पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से मिली हैं। वह इन जानकारियों का प्रचार कर लोगों को नशे, ट्रैफिक नियमों, स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूक करेंगी।


क्या कहते हैं प्रधानाचार्य
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम सराहनीय : रविंद्र पुरी
गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम सराहनीय है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को अपने अपने विभागों के प्रति जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में हमीरपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह जानकारी पूरे प्रदेश के बच्चों को मिली है। ये बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में इसका प्रसार करेंगे। उन्होंने एएसपी, स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनसूचना अधिकारी और ‘अमर उजाला’ का इस कार्यक्रम को करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed