{"_id":"5b6084434f1c1bee748b70e6","slug":"141533051971-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द बनाए जाएं शौचालय : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द बनाए जाएं शौचालय : एसडीएम
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन के तत्वावधान में खंड स्तरीय मूल्यांकन समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत गठित खंड समन्वय योजना समिति की बैठकों का आयोजन उपमंडलाधिकारी नादौन दिले राम धीमान की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी ने आदेश दिए कि सार्वजनिक भवनों में चल रहे जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय सुविधा नहीं है या शौचालय प्रयोग योग्य नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर शौचालय का निर्माण या मरम्मत करवाई जाए। इसके अलावा जो आंगनबाड़ी केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के नजदीक हैं उन्हें प्राथमिक पाठशालाओं में स्थानांतरित किया जाए। इस बारे उन्होंने संबंधित खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए जारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त धीमान ने बताया कि बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन का आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के अवरुद्ध विकास, कुपोषण और जन्म के समय कम वजन की समस्याओं को 2 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से तीन वर्षों में 6 फीसदी तक कम किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन जीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में 6 माह से 6 वर्ष तक के 5010 बच्चों और 1586 गर्भवती व धात्री माताओं को पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष सुनील शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी, खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन डॉ. अशोक कौशल, खंड चिकित्सा अधिकारी गलोड़ डॉ. एसके गौतम, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी एचआर जसवाल, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय नादौन डॉ. सतिंद्र, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद, थाना प्रभारी महेंद्र परमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन