{"_id":"5b5c6ef94f1c1b54208b5a1e","slug":"141532784377-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन अस्पताल में एक बिस्तर पर दो-दो रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन अस्पताल में एक बिस्तर पर दो-दो रोगी
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ होने के चलते एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में स्टाफ की कमी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रोगियों की भारी भीड़ होने के कारण उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। यहां तैनात डा. दामन ठाकुर को डेपुटेशन पर केलांग भेजने के बाद अब तीन ही डॉक्टर ड्यूटी पर रह गए हैं।
स्थानीय लोगों में जीवन, रेखा, सीमा, सपना, नीरज, कमल, राजेश, मनोज, कुनाल, रमेश आदि ने बताया कि नर्सों के तबादले के बाद यहां अब केवल तीन ही नर्सें रह गई हैं। इसके अलावा यहां डेंटल और लैब तकनीशियन एवं वार्ड सिस्टर सहित एक फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। जबकि एक्स-रे तकनीशियन छुट्टी पर हैं। वहीं अब अस्पताल में तीन ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी रात के समय हो रही है। अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण एक ही बेड पर दो-दो रोगी दाखिल करने पड़ रहे हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाए। इस संबंध में एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने बताया कि उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया है और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।