फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए साक्षात्कार 17 को

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए साक्षात्कार 17 को

Wed, 25 Jul 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। विकास खंड बमसन के अंतर्गत पड़ते विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए 17 अगस्त को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र अम्मण पटवारियां, आंगनबाड़ी केंद्र घलेड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र संगराह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्र बङहणी और आंगनबाड़ी केंद्र बल्यूट में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं। उक्त पदों की भर्ती के लिए 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ परिवार की वार्षिक आय 35,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम दसवीं और आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed