{"_id":"5b005d3e4f1c1b5c798b532e","slug":"141526750526-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस नीति के तहत लड़ा जाएगा लोस चुनाव : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस नीति के तहत लड़ा जाएगा लोस चुनाव : सुक्खू
Updated Sat, 19 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को बचत भवन हमीरपुर में हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को बचत भवन हमीरपुर में हुआ। सम्मलेन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। जबकि प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी एवं सांसद रंजीता रंजन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रदेश में ठोस नीति के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के बाद पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारियाें में जुटने का आह्वान किया। रंजीता रंजन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी ने मुंगेरी लाल के सपने दिखाते हुए महंगाई, रोजगार और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की बातें कहीं। लेकिन उनकी एक भी बातें आज तक सच साबित नहीं हुई हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश में भाजपा भी सत्ता में काबिज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है, जो कि एक शुभ समाचार है।
विज्ञापन
अपने कमांडरों को समझा लो साहब : राही
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीआर राही ने कहा कि राजनीतिक पार्टी में चार तरह के लोग होते हैं। इसमें सिपाही, कमांडर, पालतू और फालतू शामिल हैं। राही ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता तो ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हैं। लेकिन पार्टी में बनाए कुछ कमांडरों ने काम खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले चुनावों में जीत हासिल करना चाहते हैं तो इन कमांडरों पर नकेल कसने पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर हम पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान नहीं देंगे तो आने वाले समय में कोई भी कार्यक्रमों में भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन