फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सूचना प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा करें उपयोग : गौतम

सूचना प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा करें उपयोग : गौतम

Sat, 21 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी रतन गौतम ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें ताकि आम जनमानस के कार्यों और समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश नागरिक सेवा गारंटी अधिनियम लागू किया गया है। जिसके तहत 26 विभागों की 187 सेवाएं समय सीमा के भीतर प्रदान की जा रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी निर्धारित लक्ष्यों को भी समयबद्ध पूरा करना चाहिए। इससे पहले एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर ने एडीसी का स्वागत करते हुए सिविल सर्विस डे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी विनोद गर्ग ने आईटी के तहत सरकारी सेवाओं में उपयोग होने वाले विभिन्न ऐप्स की जानकारी दी। वहीं एसडीएम अरिंदम चौधरी ने सिविल सर्विस में चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अपना कार्य निष्पक्ष तौर पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर तरीके का सुशासन हम कैसे दे सकते हैं, इस पर विचार करना चाहिए। सिविल सर्विस डे के उपलक्ष्य पर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी देखा गया। कार्यक्रम में एसडीएम भोरंज विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed