फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   141.15 grams of hashish recovered from youth in Darkoti

दरकोटी में युवक से 141.15 ग्राम चरस बरामद

Fri, 02 Apr 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
141.15 grams of hashish recovered from youth in Darkoti
141.15 grams of hashish recovered from youth in Darkoti
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत दरकोटी गांव में एक युवक से 141.15 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच अप्रैल तक पुलिस की रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस की टीम वीरवार रात को गश्त पर थी। रात करीब दस बजे जब टीम दरकोटी गांव के पास पहुंची तो पैदल जा रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराया और उसने अपने हाथ में पकड़ा पैकेट फेंक दिया। शक होने पर जब पुलिस ने उस पैकेट की तलाशी ली तो उसमें से 141.15 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी गांव छतरैल के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से चालक है। कार्यकारी थाना प्रभारी सदर धर्मचंद का कहना है कि शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच अप्रैल तक पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed