फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   13800 student sit in Exam

सूबे में 13800 छात्रों ने दी पर्यवेक्षक और जूनियर ऑडिटर की परीक्षा

Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को पोस्ट कोड 758 एलडीआर पर्यवेक्षक और पोस्ट कोड 759 जूनियर ऑडिटर की परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों में किया। यह परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में करवाई गई। पोस्टकोड 758 एलडीआर पर्यवेक्षक के लिए प्रदेश के 46 परीक्षा केंद्रों पर 5500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पोस्टकोड 759 जूनियर ऑडिटर के लिए प्रदेश में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

जिनमें 8300 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में कोरोना प्रोटोकॉल और एसओपी का पूरा ध्यान रखा गया है। परीक्षा से एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर बुलाया गया था ताकि, थर्मल स्कैनिंग एवं अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा सके। इसके अलावा तमाम परीक्षा केंद्रों पर जुकाम, खांसी, बुखार आदि लक्षणों वाले अभ्यर्थियों को अलग से कमरे का प्रबंध भी किया गया था लेकिन, परीक्षा के दौरान कोई भी अभ्यर्थी थर्मल स्कैनिंग में बुखार अथवा जुकाम इत्यादि से पीड़ित नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed