{"_id":"5c16821abdec2256e3527f6c","slug":"131544978970-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में मनाया जरपाल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में मनाया जरपाल विजय दिवस
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। कस्बे में विजय दिवस के उपलक्ष्य पर पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में एकत्रित हुए सभी पूर्व सैनिकों ने 1971 के युद्ध की यादों को ताजा किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के जरपाल गांव को भारतीय सेना के जवानों ने जीत लिया था। इसके चलते इस विजय दिवस को जरपाल विजय दिवस भी कहा जाता है।
मेजर सूबेदार पराक्रम चंद ने कहा कि प्रतिवर्ष इस विजय दिवस को अलग-अलग स्थानों पर मनाया जाता है। इस बार यह दिवस सुजानपुर में मनाया गया। इसमें 4 राज्यों के करीब 5 दर्जन पूर्व सैनिक एकत्रित हुए। सभी पूर्व सैनिकों ने पुरानी यादों को ताजा किया। अगले वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किसी अन्य स्थान पर किया जाएगा। कार्यक्रम में वर्ष 1971 की लड़ाई में जिन पूर्व सैनिकों ने भाग लिया था, वह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।