{"_id":"5bfd7e88bdec2241836bad59","slug":"131543339656-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने लिया बरसात से हुए नुकसान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने लिया बरसात से हुए नुकसान का जायजा
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बरसात के दौरान जिले में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को केंद सरकार के अधिकारियों का एक दल हमीरपुर पहुंचा। केंद्रीय दल ने बरसात से प्रभावित सुजानपुर, हमीरपुर और डिडवीं टिक्कर का दौरा किया।
केंद्रीय टीम की प्रमुख डॉ. सुपर्णा पंचोरी संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय, डॉ. विक्रांत सिंह सहायक निदेशक डीडब्ल्यूडी गाजियाबाद, कृषि सहकारी एवं किसान कल्याण विभाग और कंसलटेंट दीनानाथ व्यय विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने सबसे पहले जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत करोट के लौंगणी-मथान गांव में आईपीएच विभाग की भारी बरसात के कारण नष्ट हो चुकी पेयजल योजना का निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया। इस योजना का लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
केंद्रीय टीम ने भूस्खलन के कारण पेयजल योजना की पाइपों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। इसके बाद टीम ने करोट पंचायत के साथ लगते गांव खिड़की में लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क के लगभग 300 मीटर हिस्से के धंसने से सड़क व डंगों को हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय दल के सदस्यों ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिधि गृह में बैठक की। इसमें उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने जिले में भारी बरसात के कारण विभिन्न विभागों की संपत्ति को हुए नुकसान की जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में भारी बरसात के कारण राजस्व विभाग को 2.30 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 42.31 करोड़ रुपये, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को 20.51 करोड़ रुपये, विद्युत विभाग को 1.734 करोड़ रुपये, कृषि विभाग को 0.1153 करोड़ रुपये, उद्यान विभाग को 13.30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त हमीरपुर मंडल के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्गों का 1924.53 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित नुकसान को केंद्रीय दल को अलग-अलग वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। केंद्रीय दल ने शिमला जाते हुए रास्ते में डिडवीं-टिक्कर के कुनाह पुल को भारी बरसात के कारण हुए नुकसान का भी जायजा लिया। इस अवसर पर एडीसी रत्न गौतम, एसडीएम सुजानपुर शिव देव सिंह, जिला राजस्व अधिकारी पवन कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त अनुपम ठाकुर, अधीक्षण अभियंता आईपीएच एएस चड्ढा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक शर्मा, एक्सईएन नीरज भोगल, उपनिदेशक कृषि डॉ. युद्धवीर सिंह पठानिया के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।