फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   रेस्ट हाउस मे रुके पालमपुर के व्यक्ति की अस्पताल में संदिग्ध मौत

रेस्ट हाउस मे रुके पालमपुर के व्यक्ति की अस्पताल में संदिग्ध मौत

Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक सरकारी रेस्ट हाउस में तीन दिन से रुके पालमपुर के व्यक्ति की शनिवार सुबह संदिग्ध मौत हो गई है। व्यक्ति की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ी। इसके बाद रेस्ट हाउस के कर्मचारी उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

सर्वजीत सिंह जिला कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला था। वह तीन दिन से हमीरपुर में ही रेस्ट हाउस में रह रहा था। वह किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, जो पार्टी संबंधी कार्यों के लिए हमीरपुर आया था। शनिवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद रेस्ट हाउस के कर्मचारी उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है और पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। एमएस डा. अनिल वर्मा का कहना है कि शनिवार सुबह केस आया था। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने और किसी पर शक होने से मना किया। इस कारण शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed