फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ुश्ती प्रतियोगिता में काला पहलवान ने मारी बाजी

ुश्ती प्रतियोगिता में काला पहलवान ने मारी बाजी

Fri, 02 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य स्तरीय हमीर उत्सव के समापन पर शुक्रवार को मेला ग्राउंड में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश तथा अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। बड़ी कुश्ती प्रतियोगिता में दीनानगर के काला पहलवान ने बाजी मारी। उन्होंने इंदौरा मध्य प्रदेश के गौरव पहलवान को मात देकर राज्य स्तरीय हमीर उत्सव कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार कुश्ती के दूसरे प्रारूप छोटी माली में हैपी हमीरपुर विजेता तथा अभिषेक ऊना उप विजेता रहे। मुख्यातिथि नादौन के पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बड़ी कुश्ती के विजेता पहलवान काला को गुर्ज तथा 15 हजार रुपये की नकद राशि, जबकि उप विजेता पहलवान गौरव को 11 हजार की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छोटी माली के विजेता पहलवान हमीरपुर के हैपी को 1100 रुपये तथा उपविजेता रहे। ऊना के अभिषेक को 1000 की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने विधिवत रूप से अखाड़ा पूजन कर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed