फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कांग्रेस मुखिया के गृह क्षेत्र में बीजेपी ने मारी बाजी

कांग्रेस मुखिया के गृह क्षेत्र में बीजेपी ने मारी बाजी

Thu, 27 Sep 2018 09:45 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस मुखिया के गृह क्षेत्र में बीजेपी ने मारी बाजी

नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है। उपाध्यक्ष पद पहले की बीजेपी की झोली में है। पंचायत समिति नादौन के चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित विनोद पठानिया ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के सुनील शर्मा बिट्टू बीते ढाई साल से नादौन बीडीसी के चेयरमैन थे।

विज्ञापन


बीते 7 सितंबर को सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष सुनील शर्मा के विरोध में अविश्वास मत पारित किया था लेकिन, सुनील की ओर से उच्च न्यायालय में चुनौती के बाद अदालत के आदेश से 14 सितंबर को 14 सदस्यों ने अविश्वास मत पारित कर दिया। बीते 20 सितंबर को कोरम पूरा न होने के कारण रद्द की गई बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित चुनावी बैठक के दौरान भाजपा के विनोद पठानिया को 16 मत पड़े, जबकि सुनील शर्मा बिट्टू को 9 मत पड़े।
विज्ञापन


चेयरमैन पद के चुनाव के लिए आयोजित इस बैठक में पंचायत समिति के कुल 26 में से 25 सदस्य उपस्थित हुए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के क्षेत्र में भाजपा की यह बड़ी जीत है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने साथ 14 सदस्य होने का दावा किया था, लेकिन 16 सदस्यों ने भाजपा समर्थित पठानिया के पक्ष में मत देकर स्पष्ट कर दिया कि भाजपा कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नादौन में खूब जश्न मनाया। नवनियुक्त चेयरमैन विनोद पठानिया, उपाध्यक्ष इंदु बाला सहित सदस्यों ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से नादौन विश्राम गृह में मुलाकात की। इस दौरान अग्निहोत्री ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा, अजय शर्मा, पवन शर्मा, कैप्टन हरदयाल, सुरेंद्र छिंदा, हुकुम सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed