फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर ऑफिस में ताला, धाम खाने बिलासपुर पहुंचे सीआईडी के कर्मचारी

हमीरपुर ऑफिस में ताला, धाम खाने बिलासपुर पहुंचे सीआईडी के कर्मचारी

Wed, 01 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के जिला कार्यालय में बुधवार को दोपहर 12 बजे ही बंद हो गया। सीआईडी कार्यालय के प्रभारी अपने समस्त स्टाफ के साथ गाड़ियों में सवार होकर बिलासपुर जिले में धाम खाने पहुंच गए। जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल सीआईडी शिमला से आए अधिकारी के बेटे का एक शिक्षण संस्थान में लंबित कार्य को करवाने के लिए चला गया। इस दौरान जब लोगों की नजर सीआईडी कार्यालय के दरवाजों पर लगे तालों पर पड़ी तो चर्चाएं शुरू हो गईं। आईजी सीआईडी शिमला ने एसपी को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि जब इस मामले की सूचना शिमला स्थित एडीजीपी, आईजी और एसपी सीआईडी कार्यालय में दी गई तो यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए हमीरपुर स्थित लोअर स्टाफ तक पहुंच गई। पुलिस विभाग की इस कार्यप्रणाली ने सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखने के दावों पर भी सवाल उठा दिए हैं। इससे अब भविष्य में लोग किसी क्राइम की सूचना देने से पूर्व सोचने पर मजबूर होंगे। बता दें कि हमीरपुर सीआईडी कार्यालय में दो सब इंस्पेक्टर समेत करीब 9 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें एक सब इंस्पेक्टर की 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति हो गई। बुधवार को उनके बिलासपुर स्थित निवास पर प्रीतिभोज का आयोजन था। इसमें भाग लेने के लिए हमीरपुर स्थित सीआईडी का समस्त स्टाफ रवाना हो गया। सीआईडी कार्यालय में दिनभर ताला लटकने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

आईजी सीआईडी शिमला दिलजीत ठाकुर का कहना है कि वह छुट्टी पर हैं। लेकिन, सीआईडी कार्यालय हमीरपुर के दरवाजे पर ताला लटकने की शिकायत मिली है। कार्यालय आने के बाद इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कर्मचारियों की मोबाइल लोकेशन और हमीरपुर मिनी सचिवालय के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सीआईडी संदीप भारद्वाज का कहना है कि कार्यालय में ताला लगाकर एक साथ कहीं जाना गलत है। बिना सूचना एक साथ कार्यालय से गायब रहना विभागीय नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed