फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिले की दो दर्जन सड़कों के तंग मोड़ होंगे चौड़े

जिले की दो दर्जन सड़कों के तंग मोड़ होंगे चौड़े

Fri, 27 Jul 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिले की दो दर्जन सड़कों के तंग मोड़ होंगे चौड़े
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की दो दर्जन सड़कों की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शीघ्र अपग्रेडेशन (उन्नयन) होगी। खस्ताहाल सड़कों से वाहन चालकों को छुटकारा मिलने वाला है। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों पर राइडिंग क्वालिटी सुधारने, निकासी नालियों के निर्माण और सड़क मार्ग पर तंग मोड़ को खुला करने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन

विभाग ने जिले के तहत सुजानपुर उपमंडल में दो नए पुलों के निर्माण का प्रोजेक्ट भी तैयार किया है। जिले की 21 सड़कों के स्तरोन्नयन और 2 नए पुलों के निर्माण पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोनिवि ने इन सभी 23 प्रोजेक्टों की डीपीआर तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दी है। केंद्र से बजट स्वीकृत होने के बाद इन प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू हो जाएगा। विभाग ने जिन सड़कों के स्तरोन्नयन के लिए डीपीआर भेजी है, वर्तमान में उनकी हालत काफी खराब है। तंग मोड़ों के कारण आए दिन हादसों का खतरा रहता है। निकासी नालियों के अभाव में कई जगह सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद इन सड़कों की दशा बदल जाएगी।
विज्ञापन


जिले के पांच विस क्षेत्रों की यह है डीपीआर-
-विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के तहत पांच सड़कों में फाफन के लिए 158 लाख, ताल बालू रोड के लिए 297 लाख, बरोटी संपर्क मार्ग के लिए 414 लाख, दरयोटा से गसोता मार्ग 156 लाख, झनियारी नेरी कमलाह बलेटा मार्ग के लिए 542 लाख की डीपीआर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के दो पुलों की डीपीआर में पुरली से कुजबल्ह वाया जियाणा मार्ग पर पुल के लिए 384 लाख और उहल से बाकर खड्ड वाया पामली सड़क पर पुल के लिए 307 लाख की डीपीआर शामिल है।
-विधानसभा क्षेत्र नादौन की छह सड़कों में अमत्तर बेला टिल्लू सड़क के लिए 106 लाख, पन्याली समजाल रोड के लिए 150.47 लाख, धोग धालकवाल के लिए 210.20 लाख, चमारडा से रतियां मार्ग के लिए 222 लाख, मानपुल भरमोटी सड़क के लिए 167 लाख, पट्टा जलाड़ी से कोहला सड़क के लिए 367 लाख की डीपीआर शामिल है।
-भोरंज विस क्षेत्र में बस्सी बधियाणा लबियाणा सड़क मार्ग के लिए 250 लाख, जिजवीं सड़क के लिए 613 लाख, भराड़ी भोर सुलगवान सड़क के लिए 356 लाख, पंजोत से धरियाणा सड़क को 183 लाख, डूंगी ढोह कंज्याण सड़क के लिए 258 लाख की डीपीआर शामिल है।
-बड़सर विस क्षेत्र में भोटा वाया रोपड़ी समताना सड़क के लिए 620 लाख, सलौणी कुठयाणा सड़क के लिए 446 लाख, झिरालड़ी से कसीरी मार्ग के लिए 533 और बणी से मतकड़ मार्ग के लिए 502 लाख रुपये की डीपीआर विभाग ने तैयार की है।


कोट्स
हमीरपुर जिले के 23 प्रोजेक्टों की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बजट मिलने के बाद इन पर कार्य शुरू होगा। इसमें 21 सड़कों का स्तरोन्नयन होगा, जबकि दो नए पुलों का निर्माण कार्य होगा।
-एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed