फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गोशाला में लगी आग, मवेशी जले

गोशाला में लगी आग, मवेशी जले

Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में लगी आग, मवेशी जले
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत समीरपुर के बुआना गांव में दो कमरों की स्लेटपोश गोशाला जलकर राख हो गई। आग के कारण गोशाला के अंदर बंधी भैंस की भी जलकर मौत हो गई। अवाहदेवी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समीरपुर के गांव बुआना की निवासी ब्रह्मी देवी की गोशाला में रविवार शाम को आग लग गई। आग लगने के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। कुछ ग्रामीणों ने गोशाला से धुआं उड़ता देख शोर मचाया। इतने में काफी ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गोशाला में बंधी भैंस भी आग के जलकर मर गई। वहीं गोशाला के दूसरे कमरे में रखी लकड़ी और घास भी इस आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अवाहदेवी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामला दर्जकर लिया है। वहीं तहसीलदार टौणीदेवी मुंशी राम का कहना है कि पटवारी को घटना स्थल पर भेजा गया था। पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed