फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   घंघोट पंचायत के बडू गांव में तेंदुए का आंतक

घंघोट पंचायत के बडू गांव में तेंदुए का आंतक

Wed, 27 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाली घंघोट पंचायत के बडू गांव में तेंदुआ दिन में ही गांव के आसपास गुर्रा रहा है। दिन में तेंदुए के नजर आने से लोग सहमे हुए हैं। लोग तेंदुए के डर से घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सुभाष, सुरेश कुमार, देव दत्त, राकेश कुमार, शिव राम, केसरी देवी, रंजना देवी आदि का कहना है कि तेंदुआ पिछले एक माह से गांव के पास गुर्रा रहा है। लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए भी खुद जा रहे हैं। लोगों को कहना है कि इसकी सूचना कई बार वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इससे पहले भी साथ लगते गांव अंबोटा, बुन्हानी, चल्साई में तेंदुआ कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग के कर्मचारियों ने इन गांवों में पिंजरा भी लगाया था लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन

लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विभाग तभी सचेत होगा जब कोई बड़ी घटना होगी। घंघोट पंचायत के बीडीसी सदस्य सुभाष राठौर का कहना है कि इस बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उधर, वन विभाग के आरओ विनोद कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed