फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   13.42 crore loss due to rain in the district

जिले में बारिश से 13.42 करोड़ रुपये का नुकसान

Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
13.42 crore loss due to rain in the district
हमीरपुर में बारिश के बीच छाते लेकर अपने गंत्वय जाते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पिछले 48 घंटों से जारी बारिश से जिले में 13.42 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की टीमें नुकसान के आकलन में जुटी हैं और प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब तक जुटाए आंकड़ों में सबसे अधिक नुकसान जलशक्ति विभाग को आंका गया है। बारिश से विभाग की 59 पेयजल स्कीमों में 4.92 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा जिले में नौ सड़कें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

इनसे लोनिवि को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सर्कल के तहत धर्मपुर डिविजन में 50 सड़कों को करीब सात करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह भूस्खलन से कुल नौ सड़कें बंद हुई थी। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और मशीनरी सड़कों को खोलने में सोमवार दिनभर जुटे रहे। देर शाम तक सड़कों को बहाल कर दिया है। लेकिन कुछ सड़कों पर बार-बार भूस्लखन होने से यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जिले में बारिश होने से सोमवार तड़के तीन बजे शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। मूसलाधार बारिश से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा चार जगह डंगे गिरने से इनके साथ बने मकान खतरे में आ गए हैं। हमीरपुर तहसील के मुलवाना गांव में एक रिहायशी स्लेटपोश मकान जमींदोज हुआ है। इससे पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, समीरपुर में विजय कुमार का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। पटवार वृत्त चौड़ू के बूसल में सुशील कुमार के घर में रात को आसमानी बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गई हैं। फतेहपुर के ठुडियाल में रिहायशी कच्चे मकान का एक कमरा गिर गया है। इसके अलावा पटवार वृत्त डूहक के अशोक कुमार निवासी बहल की गोशाला गिरने से 40 हजार का नुकसान हुआ है। नियाटी गंाव में संजीव कुमार के मकान के साथ लगा डंगा गिर गया है। वहीं, राज कुमार निवासी घोडलंबर, भेरड़ा के मकान के साथ लगता डंगा, स्वर्ण सिंह पुत्र शंकर निवासी टीका कक्कड़ के मकान के साथ लगता डंगा, प्रकाश चंद निवासी भराइयां दी धार के मकान के साथ लगता डंगा गिरने से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। टौणी देवी-ऊहल, सुजानपुर-ऊहल मार्ग सहित करीब आधा दर्जन सड़कें बारिश में गिरे मलबे से अवरुद्ध हो गईं। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी सड़कों पर से मलबे को हटाने में जुटे रहे। ऊना-जाहू सुपर हाइवे के तहत गांव बलोखर के समीप सड़क पर एक पेड़ गिरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार हमीरपुर अशोक पठानिया ने बताया कि गांव घनाल कलां में सुरेश कुमार का डंगा गिरने से 40000 रुपये, अग्घार गांव के रिखी पुत्र रोड़ा के घर का डंगा गिरने से 50000 रुपये का नुकसान हुआ है। गांव मलवाना के राम लाल को मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन की तरफ से दो हजार रुपये नकद और तिरपाल फौरी राहत के तौर पर प्रदान किया है।
बाक्स:
गाहली में पशुशाला गिरी, सड़क भी अवरुद्ध
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के तहत आने वाली पंचायत गाहली में भारी बारिश के चलते दोपहर को गाहली निवासी चैन देई पत्नी स्व कर्म चंद की पशुशाला गिर गई। पशुशाला के अंदर बंधी भैंस बाल बाल बच गई। पशुशाला का मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गई। हल्का पटवारी विजय कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। नायब तहसीलदार गलोड़ राधिका ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पशुशाला के गिरने से परिवार का 10000 रुपये का नुकसान हुआ है।

बाक्स:
बहाल कर ली सभी पेयजल स्कीमें और सड़कें
जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग ने बताया कि भारी बारिश से विभाग की 59 पेयजल स्कीमों को नुकसान पहुंचा है। जिले में सभी पेयजल स्कीमों को बहाल कर दिया है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि जिले में नौ सड़कों को नुकसान पहुंचा है। करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। सर्कल के तहत हमीरपुर के अलावा धर्मपुर डिविजन भी आता है। धर्मपुर में 50 सड़कों को करीब सात करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed