{"_id":"6848850c46b318fe3607759a","slug":"129-farmers-of-the-district-did-not-get-fencing-subsidy-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158132-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले के 129 किसानों को नहीं मिली बाड़बंदी की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले के 129 किसानों को नहीं मिली बाड़बंदी की सब्सिडी
Wed, 11 Jun 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
2024-2025 में करीब दो करोड़ 65 लाख की है देनदारी
जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए होती है खेतों की बाड़बंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लावारिस पशुओं और बंदरों से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने खेतों की बाड़बंदी कर दी है, लेकिन अभी तक उन्हें इसकी सब्सिडी नहीं मिली है।
2024-2025 में हुई बाड़बंदी के करीब दो करोड़ 65 लाख रुपये किसानों को सब्सिडी के रूप में दिए जाने हैं। वहीं, सब्सिडी न मिलने से किसान परेशान हैं। किसान कृषि विभाग से जल्द से जल्द सब्सिडी राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना के तहत 2024-2025 में जिला के करीब 129 किसानों ने खेतों में बाड़बंदी के लिए आवेदन किया था।
योजना के तहत कुल खर्चे में 70 फीसदी सब्सिडी का सरकार की ओर से प्रावधान किया जाता है। योजना के तहत किसानों ने आवश्यकता के अनुसार सौर ऊर्जा चलित बाड़, इंटरलिंक चेन बाड़, इंटरलिंक चेन सौर ऊर्जा मिश्रित बाड़ व कांटेदार तार बाड़ लगाई है। अभी तक उन्हें सब्सिडी की राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस कारण इस साल के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।
सरकार की ओर से साल 2016-17 से मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना आरंभ की गई थी। वर्ष 2023-23 से इस योजना को मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना के अंतर्गत समाहित कर दिया गया।
विज्ञापन
कोट
मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना के तहत वर्ष 2024-2025 में 129 किसानों ने बाड़बंदी का लाभ लिया है। कुल दो करोड़ 65 लाख रुपये की सब्सिडी दी जानी है। एक करोड़ का बजट प्राप्त हुआ है। इसे जल्द ही किसानों को दे दिया जाएगा। बाकी की शेष राशि भी जल्द प्राप्त हो जाएगी।
-शशिपाल, उपनिदेशक, कृषि विभाग, हमीरपुर