फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1225 crossed the ground barrier in police recruitment

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस भर्ती में 1225 ने पार की ग्राउंड की बाधा

Wed, 05 Mar 2025 07:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Mar 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में 941 और महिला वर्ग में 284 ने पास की परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। खेल मैदान अणु में आयोजित पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 1225 अभ्यर्थियों ने मैदान पास किया है। अंतिम दिन मंगलवार को 74 महिला अभ्यर्थी शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए। इसके अलावा खेल कोटे के तहत नौ पुरुष और एक महिला ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। दोनों श्रेणियों में कुल 16 अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाए, जबकि 68 अनुत्तीर्ण हुए।
परीक्षा के अंतिम दिन कुल 180 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था, लेकिन 74 अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचीं। इसमें से महज सात अभ्यर्थी ने शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता की बाधा को पार कर पाईं। वहीं खेल कोटे में दस अभ्यर्थियों में से नौ पुरुष और एक महिला अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाई हैं। हमीरपुर जिले में पुलिस भर्ती के लिए कुल 5668 पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3601 पुरुष अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचे और 941 अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाए हैं। महिला वर्ग में 2012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 972 अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया, जिसमें ग्राउंड टेस्ट 284 की पास कर पाई हैं। दोनों वर्गों में कुल मिलाकर 1225 अभ्यर्थी शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


कोट
पुलिस भर्ती की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा पूर्ण कर ली गई है। कुल 1225 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को पास किया है। अंतिम दिन कुल 16 अभ्यर्थी परीक्षा पास कर सकें हैं। -भगत सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed