{"_id":"5c9f91d1bdec22144a27318b","slug":"121553961425-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाली में निखिल व अंकित ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाली में निखिल व अंकित ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। सारेगामा संगीत अकादमी नादौन की ओर से बसंतोत्सव का आयोजन शनिवार को त्रिरंग संगीत सभागार में बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवक एवं आर्य समाज सभा नादौन के अध्यक्ष सुरिंद्र आर्य ने किया। जिन्होंने अपने संबोधन में सारेगामा संगीत अकादमी की ओर से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को संजोने और युवाओं व बच्चों को शास्त्रीय संगीत की ओर आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा की। समारोह में दिवंगत महान हिमाचली संगीतज्ञ आलोक नाथ की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अकादमी के निदेशक अजय डोगरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
डोगरा ने बताया कि अकादमी की ओर से यह महोत्सव 12वीं बार मनाया जा रहा है और इससे पहले भी संगीत अकादमी की ओर से आयोजित बसंतोत्सव में कई विश्व विख्यात संगीतकार इस मंच से क्षेत्र के लोगों को शास्त्रीय संगीत सहित अन्य कार्यक्रमों से निहाल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिन के समय सुबह दस बजे से एक बजे तक के सत्र में जूनियर व दोपहर बाद दो बजे से सांय पांच बजे तक वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर वर्ग अलंकार में रिमझिम, आरजू, विलक्षिता, जागृति, सुगंधा और आर्यन ने भाग लिया। इसके अलावा तबला वादन में लविश, यतिन, शिवांश, नृत्य में भव्या, कव्वाली में निखिल व अंकित, क्लासिकल वोकल में अर्शित, मुस्कान व प्राची, कोंगो में कार्तिक शर्मा, आरकेस्ट्रा में आरव, राजवीर, अदिति, हर्षिता, देवान और नंदिनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।