{"_id":"5c7eaf09bdec22145411ee82","slug":"121551806217-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व में आठ लाख रुपये की कमी, डोम सस्ते में आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व में आठ लाख रुपये की कमी, डोम सस्ते में आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली मेले के लिए सुजानपुर प्रशासन ने डोम एवं हैंगर की बोली मंगलवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय में करवाई। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले मेले में लगने वाले डोम करीब 8 लाख रुपये कम राशि पर अलॉट हुए हैं। सस्ते में डोम आवंटित होने से प्रशासन को आठ लाख रुपये राजस्व की चपत लगी है। प्रशासन ने मेले के आकर्षण का केंद्र डोम बाजार संख्या नंबर 1, 2 और 3 सभी को अलग-अलग खुली बोली पर बोलीदाता के नाम किया है। बीते वर्ष तीनों डोम करीब 54 लाख रुपये में अलॉट हुए थे लेकिन, इस वर्ष तीनों डोम 46 लाख रुपये में अलॉट किए गए हैं।
एसडीएम एवं मेला अधिकारी शिव देव सिंह ने बताया कि डोम संख्या 1 साढ़े सोलह लाख और डोम-3 बारह लाख में जवाली क्षेत्र के विजय ठाकुर को दिए गए हैं। जबकि डोम-2 साढ़े सत्रह लाख में सहारनपुर की एक फर्म को दिया गया है। हैंगर की खुली बोली भी करवा दी गई है। जिसमें चार बोली दाताओं ने भाग लिया। एक लाख साठ हजार में हैंगर (कस्बे में लाइटें और लड़ियां लगाने) की बोली एचके एंड कंपनी को दी गई है। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि यह दोनों बोलियां शेष रह गई थीं। जिनकी कार्रवाई पूरी कर दी गई है। इससे पहले झूला बोली, वाहन पार्किंग एवं टेंट शामियाना लगाने की बोली करवाई गई थी।