{"_id":"5c3e0feebdec22739402989e","slug":"121547571182-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के सभी 152 परीक्षा केंद्र कैमरों से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के सभी 152 परीक्षा केंद्र कैमरों से लैस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए स्थापित जिला के स्कूलों के 153 परीक्षा केंद्र पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। परीक्षाओं में किसी प्रकार की धांधली या नकल को रोकने के लिए शिक्षा विभाग का निरीक्षण विंग कभी भी परीक्षा केंद्रों में लगे कैमरों का औचक निरीक्षण कर सकता है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सही रखने के निर्देश संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को दिए हैं। इन निर्देशों के बाद यदि हीं किसी परीक्षा केंद्र में कैमरे में खराबी है तो संबंधित स्कूल उसको ठीक करवा सकता है। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीमें कैमरों को जांचेगी ताकि सभी कैमरे सही हो और नकल या धांधली की गुंजाइश न हो।
इसके अलावा विभाग ने इस वर्ष सभी परीक्षा केंद्रों में कैमरे स्थापित कर दिए हैं। पूर्व के वर्ष में करीब आधा दर्जन परीक्षा केंद्र कैमरों से वंचित रह गए थे। जिनमें इस बार हॉलों की संख्या अनुसार कैमरे लगा दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग हमीरपुर के उपनिदेशक अजय पटियाल का कहना है कि जिला के 152 परीक्षा केंद्रों में कैमरे स्थापित हैं। संबंधित प्रधानाचार्यों को कैमरों को ठीक रखने या खराब कैमरों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की टीमें परीक्षाओं से पूर्व कैमरों की जांच भी करेगी।