{"_id":"5bdddf3abdec22698b7fd4b5","slug":"121541267258-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने फ्लावर पॉट और दीयों की लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने फ्लावर पॉट और दीयों की लगाई प्रदर्शनी
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डीएवी ब्रांच स्कूल हमीरपुर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंग बिरंगी रंगोलियां और ग्रीटिंग कार्ड बनाए। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए फ्लावर पॉट और दीयों को सजाकर उनकी प्रदर्शनी लगाई। इस गतिविधि के आयोजन में सीमा चौहान और नितिका का विशेष योगदान रहा। बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण सहित रामायण के अन्य किरदारों की वेशभूषा में प्रस्तुति भी दी। इसमें प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों की प्रदर्शनी की सराहना की। विद्यालय प्रभारी आशिमा बन्याल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन