{"_id":"5bd201c8bdec2269871ee202","slug":"121540489672-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने जांची हमीरपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने जांची हमीरपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राज्यस्तरीय हमीर उत्सव को लेेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीरवार को पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा और एसएचओ संजीव गौतम ने हमीरपुर शहर का पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे दुकानदारी करने वाले अतिक्रमणकारियों को भी चेतावनी दी। बता दें कि राज्यस्तरीय तीन दिवसीय हमीर उत्सव 31 अक्तूबर से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। परिधिगृह से उनका काफिला सीधे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में आएगा। जहां हमीर उत्सव का आयोजन होगा। गांधी चौक से बाल स्कूल मैदान के बीच की दूरी करीब 500 मीटर के बीच है। लेकिन, अतिक्रमण के कारण इस दूरी को तय करने में वर्तमान में कई बार आधा घंटा लग जाता है। मुख्यमंत्री का काफिला इस अतिक्रमण में न फंसे इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने शहर का निरीक्षण किया और खेल मैदान के लिए अन्य वैकल्पिक विभिन्न मार्गों का जायजा भी लिया।