{"_id":"5b815f9742c7924653269a9b","slug":"121535205271-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्कूली गाड़ियों के पुलिस ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्कूली गाड़ियों के पुलिस ने काटे चालान
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ते कांगू कस्बे में शनिवार को पुलिस चौकी धनेटा के प्रभारी शीशपाल ने टीम के साथ स्कूली बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान में पुलिस ने निजी शिक्षण संस्थानों के 6 वाहनों से यातायात नियमों की अवहेलना पर 2000 रुपये की राशि वसूली। इसके अतिरिक्त अन्य वाहन चालकों के भी चालान काटे गए।
इस दौरान निजी शिक्षण संस्थानों की गाड़ियों के चालकों और परिचालकों को वर्दी और लाइसेंस साथ रखने की हिदायत दी। पुलिस के इस औचक निरीक्षण से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी धनेटा शीशपाल ने कहा कि इस अभियान को लगातार क्षेत्र में जारी रखा जाएगा ताकि, क्षेत्र में बिना हेलमेट और बिना कागजात से दौड़ाई जा रही गाड़ियों पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी वाहन चालकों को नहीं बख्शा जाएगा।