{"_id":"5b5f53aa4f1c1bb37b8b56a3","slug":"121532973994-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कंपनी को प्लास्टिक कचरा बेचेगी नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट कंपनी को प्लास्टिक कचरा बेचेगी नगर परिषद
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट कंपनी को प्लास्टिक कचरा बेचेगी नगर परिषद
नगर परिषद की डंपिंग साइट पर कंपोस्ट खाद और गार्डन भी बनेगा
एसडीएम ने हमीरपुर नगर परिषद को डीपीआर बनाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को अब नगर परिषद सीमेंट कंपनियों को बेचेगी। शहर के एकत्रित होने वाले कूड़े को नगर परिषद की डंपिंग साइट में छांटा जाएगा। प्लास्टिक कचरे को अलग करने के बाद सीमेंट कंपनियों को भेजा जाएगा। इसके साथ ही डंपिंग साइट को भी विकसित किया जाएगा।
एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक कर डंपिंग साइट को विकसित करने और प्लास्टिक कचरे के स्थायी समाधान को लेकर चर्चा करने के बाद एक प्लान तैयार किया है। प्रशासन ने डंपिंग साइट में फैली गंदगी का स्थायी समाधान करने के लिए कई तरह के सुझावों पर विचार विमर्श किया। प्रोजेक्ट के तहत कूड़े-कचरे का छांटने के अलावा डंपिंग साइट पर चारदीवारी लगाई जाएगी, ताकि लावारिस मवेशियों को जहरीले पदार्थ के सेवन से कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा डंपिंग साइट में कंपोस्ट खाद का यूनिट लगाने और गार्डन बनाने को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। ताकि डंपिंग साइट के साथ रहने वाली आबादी को बदबू से परेशान न होना पड़ा।
उधर, एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा का कहना है कि उन्होंने डंपिंग साइट को विकसित करने का एक प्रोजेक्ट तैयार किया है, ताकि भविष्य में शहर में दिल्ली या अन्य बड़े शहरों की तरह डंपिंग साइट पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर की समस्या से न निपटना पड़े। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को सीमेंट कंपनियों को भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस प्रोजेक्ट के बारे में डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।