{"_id":"5adcba6a4f1c1b64098b5e97","slug":"121524415082-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमोटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमोटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक घायल
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत भरमोटी गांव के शनिदेव मंदिर मोड़ के पास रविवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं। चालक का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना में सड़क के किनारे स्थित फूलों की नर्सरी के शैड का भी नुकसान हुआ है। सामान से भरा ट्रक कांगड़ा से वाया धनेटा होकर टिपर जा रहा था। भरमोटी गांव में नादौन-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर अचानक लावारिस पशु सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। इसके बाद एक निजी कार चालक ने ट्रक चालक रघुवीर सिंह निवासी कांगड़ा को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा ने कहा कि घायल को सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। घायल चालक को उपचार दिया जा रहा है। उधर, थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन