{"_id":"5aaaa7214f1c1ba4238b56d0","slug":"121521133345-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ आफत बनकर बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ आफत बनकर बरसे मेघ
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर में वीरवार सुबह मेघ जमकर बरसे। आसमान से राहत की बूंदों के साथ आफत भी गिरी। बारिश के साथ-साथ कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे गेहूं की फसल और सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं निकासी नालियों के अवरुद्ध होने से सड़कों पर जगह जगह पानी जमा हो गया। जिला के कई स्थानों में काले बादल छाए रहने से दिन में ही अंधेरा छा गया। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन सुबह करीब 11 बजे हुई बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया।
पौने घंटे तक हुई भारी बारिश के साथ-साथ जिला के कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई। वाहन चालकों को दिन में भी लाइटों का प्रयोग करके सड़कों पर से गुजरना पड़ा। वहीं इस बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। लोगों को शुष्क मौसम और उड़ती धूल की समस्या से भी निजात मिली है। बीते सप्ताह से जिला में तापमान लगातार बढ़ रहा था। मार्च माह के शुरू में ही पारा 30 के पार हो गया था। बारिश के बाद पारा लुढ़का है।
गेहूं की फसल के साथ साथ इस तेज बारिश और ओलावृष्टि ने कई क्षेत्रों में आम, आडू आदि फलों सहित सब्जियों की फसलों में भारी तबाही मचाई है। ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों के चेहरे मुरझा गए है। फलदार पौधों में पड़ रहे अंकुर और फूलों को ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है। उधर सब्जी उत्पादक किसानों की टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च और लाल मिर्च की नई उगाई गई पौध भी इस ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा जिला की कई सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। जाहू बस स्टैंड पर निकासी नालियां न होने के कारण बस अड्डे पर पानी एकत्रित हो गया। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा बेमौसमी बारिश के कारण जिला के कई स्थानों की बिजली भी गुल रही। इससे कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और गृहिणियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में भी बारिश के कारण करीब पौना घंटा बिजली का कट लगा रहा।