{"_id":"5aa553084f1c1b3a058b49ba","slug":"121520784136-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर बस स्टैंड में नहीं पहुंच रही बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर बस स्टैंड में नहीं पहुंच रही बसें
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले के समापन के बावजूद बसों को बस स्टैंड की बजाय चौगान में अस्थायी पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जा रहा है। जिससे स्थानीय दुकानदार और रेहड़ी फड़ी दुकानदार प्रशासन से काफी खफा हैं। सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव एक सप्ताह से अधिक समय पहले संपन्न हो चुका है। सरकारी तौर पर चार दिवसीय होली उत्सव के शुभारंभ अवसर के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी।
उस दौरान यातायात सुविधा को लेकर मेले में आए वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित की गई थी। बसें भी पार्किंग स्थल में खड़ा की जाती थी। मेला भले ही सरकारी तौर पर संपन्न हो जाए, लेकिन मेला लंबे समय तक चलता है। बाहर से आए वाहन पार्किंग स्थल में ही पार्क होते हैं। इस बार मेले में खरीदारी की दृष्टि से व्यापार नहीं चमका है। वहीं बस स्टैंड के साथ रेहड़ी-फड़ी वालों के अलावा बाजार में मंदी का जोर है। बस स्टैंड में बसें न आने के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारियों में अशोक, रमेश, अरविंद, संसार आदि ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड में अब बसें आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय दुकानदारों की समस्या को भी ध्यान में रखें।